Essay on Importance of Newspaper in Hindi ( समाचार पत्र के महत्व पर निबंध )

importance of newspaper

मानव स्वभाव है कि वह एक दूसरे के विषय में जाना चाहता है। जब दो अपरिचित व्यक्ति मिलते हैं तो अपने विषय में बताते हैं तथा दूसरों के विषय में जानकारी लेने की इच्छा प्रकट करते हैं। हम जानना चाहते हैं कि क्या नाम है, कहां के रहने वाले हैं, क्या शिक्षा हैं और क्या करते हैं? फिर कैसा स्वभाव है रूचि एवं व्यवहार कैसा है। उसके काम करने का तरीका और सोच क्या है? 

यह परिचय पाना ही मूल रूप में व्यक्ति का समाचार है। समाज और देश व्यक्तियों का समूह है। इनका सामूहिक परिचय घटनाओं की जानकारी रखना व्यक्ति का संभावित स्वरूप है। इस दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक जानकारियां देना ही समाचार पत्रों का काम है।

समाचार पत्र का महत्व

व्यक्ति की शक्ति क्षमता कार्यक्षेत्र और स्थान सीमित है। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज के कारण उसकी सत्ता, महत्ता, मान सम्मान, सामाजिकता तथा राशिफल राष्ट्रीयता जीवित है। व्यक्ति समाज का अंग होने के कारण जिस समाज, स्थान, जिला, देश में वह पैदा हुआ है, काम करता है उसकी गतिविधि और कार्यकलापों से वह परिचित रहे तो संभावित है कि उसे अपने इस समाज का समाचार मिलता रहे। 

विज्ञान ने आज विश्व को एक कुटुंब रूप दिया है। विश्व की घटना के प्रभाव से आज कोई देश और समाज बचा नहीं है। अंत ना केवल अपने देश परंतु दुनिया के समाचारों का उसे पता चलता रहे। इसलिए समाचार पत्रों की आज बहुत आवश्यकता है। आज समाचार पत्र इतना महत्वपूर्ण है कि प्रजातंत्र में इसको चौथे स्तंभ का स्थान मिला है।

उपयोगिता एवं आवश्यकता

किसी प्रजातंत्र देश में समाचार पत्र जन भावनाओं की अभिव्यक्ति देता है। राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक उथल-पुथल का विवरण समाचार पत्र से ही मिलता है। व्यवहारिक सामाजिक और राष्ट्रीय उतार-चढ़ाव का विश्लेषण समाचार पत्र ही करता है। 

स्थानीय समस्याओं से लेकर अंतरराष्ट्रीय समस्याओं का विवरण समाचार पत्रों की सामग्री है। इस प्रकार समाचार पत्र ना केवल सही समाचार देने के कारण महत्वपूर्ण और आवश्यक है, इनकी उपयोगिता इस कारण भी है कि समाचार पत्र किसी भी देश की एक जागरूक संस्था होती है। घटनाओं का आईना दिखाना समाचार पत्रो का काम होता है। जागरूक समाज की आवश्यकता समाचार पत्र है। सारी दुनिया को जानने और समझने का माध्यम समाचार पत्र है।

उपसंहार

समाचार पत्रों की शिक्षा क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका है। नेताओं, महापुरुषों के विचारों को जानने का एक साधन समाचार पत्र है। किसने क्या और कितना किया है, इसकी जानकारी समाचार पत्र देता है। विशिष्ट व्यक्तियों के विचार समाचार पत्रों से मिलते हैं। अब तो समाचार पत्र साहित्य, मनोरंजन, शिक्षा और व्यापारिक खबरों का भी दर्पण है।


If you have any doubts, Please let me know

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post