भाषण - 1
मेरे आदरणीय सभापति महोदय, अतिथि विशेष_______ महोदय, माननीय शिक्षकगण और मेरे प्यारे सहपाठियों आज मै आपके सामने गणतंत्र दिवस के पावन अबसर पर अपने कुछ बिचार प्रस्तुत करना चाहता हूँ।
इस दिन पूरे भारत में उत्साह दिखाई देता है। जगह-जगह राष्ट्रभक्ति के गीतों की गूंज सुनाई देती है। लोग एक दूसरे को गणतंत्र दिन की शुभकामनाएं देते हैं।
गणतंत्र दिवस भारत का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है जो 26 जनवरी को पूरे देश में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। गणतंत्र का अर्थ है कि देश की जनता को देश के नेतृत्व के लिए अपने नेताओं चुनने का अधिकार है।
15 अगस्त 1947 को हमारा भारत देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था हालांकि भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। तब से हर साल हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं।
गणतंत्र दिवस भारत के सभी पाठशालाओ तथा कार्यकालो में मनाया जाता है। इस दिन राजपथ नई दिल्ली दिल्ली में भव्य समारोह आयोजित किया जाता है।
यहां भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रध्वज फहराते हैं और एक भव्य परेड आयोजित की जाती है जो भारत की संस्कृति और संरक्षण क्षमता को दर्शाती है।
गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर हम सभी भारतवासियों को प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि हम भारत के विकास में अपना पूरा सहयोग तथा अपना पूरा योगदान देगे।
जय हिंद, जय भारत
भाषण - 2
मेरे आदरणीय सभापति महोदय, अतिथि विशेष_______ महोदय, माननीय शिक्षागन और मेरे प्यारे सहपाठियों आज मै आपके सामने इस पावन अबसर पर अपने कुछ बिचार प्रस्तुत करना चाहता हूँ।
भारत देश में हर बर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत देश में संविधान लागू हुआ था।
इस दिन भारत देश को गणराज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। भारत देश का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
इस दिन दिल्ली में भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना द्वारा परेड निकाली जाती है। इस दिन देश के सभी स्कूलों और कॉलेजों मैं भी विद्यार्थियों के लिए परेड,भाषण, गायन और नृत्य आदि प्रतियोगिताएं का आयोजन किया जाता है।
गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन देश अपने महान नायको को याद करता है। गणतंत्र दिवस हमें देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
अतः हमारा कर्तव्य है कि देश के विकास में हम अपना योगदान जरूर दें।
धन्यवाद
