लगभग 4.5 billion साल पहले हमारे सौरमंडल का निर्माण हुआ था और उसके साथ ही हमारी पृथ्वी का निर्माण भी हुआ। तब हमारी पृथ्वी का कोई भी चांद नहीं था।
लेकिन उसके बाद हमारी पृथ्वी के साथ एक बड़ा Asteroid टकराया जिसके बाद लाखों-करोड़ों टुकडे अंतरिक्ष में घूमने लगे । कुछ टुकड़े अंतरिक्ष में चले गए और कुछ टुकड़े पृथ्वी की Gravitational force के कारण पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाने लगे।
घूमते-घूमते वह एक जगह इकट्ठे हो गए और उसके बाद हमारे चांद का निर्माण हो गया। यह चांद हमारी पृथ्वी का इकलौता उपग्रह है और यह हमारी धरती से बहुत खूबसूरत दिखाई देता है। लेकिन इस चांद के बारे में बहुत सारे रोचक तथ्य हैं जो आपको शायद नहीं पता होंगे।
1. अभी तक चांद पर 12 इंसानों ने कदम रखे है। जिसमें से पहले व्यक्ति Neil Armstrong, 1969 में और आखिरी व्यक्ति Gene Cernan, 1972 में चांद पर गए थे।
2. हमारे चांद का average diameter 3,474.2 km है।
3. इसके आधार पर चांद हमारे सौरमंडल का पांचवा सबसे बड़ा उपग्रह है। हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा उपग्रह Jupiter का है जिसका नाम Ganymede है।
4. चंद्रमा पृथ्वी से हर वर्ष 1.5 inch दूर होता जा रहा है।
5. जब चांद का निर्माण हुआ था तब यह पृथ्वी से 341,000 km दूर था पर अब यह पृथ्वी से 384,400 km दूर चला गया है।
6. चांद के कारण ही समुंदर में लहरें पैदा होती है।
7. चांद पे रात का तापमान minus 173 degrees C तक चला जाता है और दिन का तापमान plus 127 degrees C तक पहुंच जाता है।
8. पृथ्वी के 29 दिन चांद के एक दिन के बराबर होते है।
9. जब हम सूरज और चंद्रमा को पृथ्वी से देखते हैं तो हमें यह एक आकार के लगते हैं। लेकिन असलियत में सूरज करोड गुना ज्यादा बढ़ा है।
10. चांद पर कोई वातावरण नहीं है जिसके कारण वहां पर आकाश का रंग काला होता है।
11. हम चांद का केवल 60% हिस्सा ही देख सकते हैं।
12. 1959 में रूस ने एक Spacecraft Luna 3 को चांद के 40% हिस्से की तस्वीर लेने को भेजा था।
13. चांद पर कई गड्ढे हैं। क्योंकि चांद पर कोई वातावरण ना होने के कारण चांद पर आए दिन कई उल्कापिंड गिरते रहते हैं।
14. पृथ्वी की Gravity से चांद की Gravity 1/6th है। अगर हमारा वजन पृथ्वी पर 60 kg है तो हमारा वजन चांद पर 10 kg होगा।
15. चांद पर हवा ना होने के कारण हम वहां पर बात नहीं कर सकते।
