Facts about Universe in Hindi - ब्रह्माण्ड के कुछ रोचक तथ्य

facts about universe

हमारा Universe कई रहस्यों से भरा पड़ा है। हम जितना उसे जानने की कोशिश करते हैं वह हमें और हैरान करता है। 

Universe पूरा रहस्यो और रोमांच से भरा पड़ा है। तो चलिए जानते हैं Universe के कुछ अनोखे रहस्य और तथ्य जो आपको जरूर हैरान कर देंगे।

1. ब्रह्माण्ड में कुछ भी स्थाई और स्थिर नहीं है हर चीज गतिशील है। जैसे हमारी पृथ्वी सूरज के चक्कर लगा रही है, सूरज हमारी आकाशगंगा का चक्कर लगा रहा है और हमारी आकाशगंगा भी ब्रह्माण्ड में घूम रही है।

2. हमारा Solar System 4.5 billion साल पुराना है।

3. हमारी Earth से कई लाइट ईयर्स दूर एक ऐसा ग्रह है जो Diamonds से बना है। उसका नाम 55 Cancri e हैं जिससे Super Earth के नाम से भी जाना जाता है। यह हमारी पृथ्वी से 2 गुना ज्यादा बढ़ा है।

4. Scientist ने Universe में पानी के स्रोत को ढूंढ निकाला है। यह पानी भाप के रूप में Universe में बड़ी मात्रा में तैर रहा है। इसे भंडार में हमारे सारे महासागरों के जल से 140 trillion गुना ज्यादा पानी है।

5. Universe में एक विशालकाय शराब का महासागर है। हमारी आकाशगंगा के केंद्र से 390 light years दूर Sagittarius B2 नामक विशालकाय बादल पूरा का पूरा ethyl alcohol का बना है। मतलब उसमें अरबों लीटर की शराब का भंडार मौजूद है। 

6. International Space Station दुनिया की सबसे कीमती चीजों में से एक है। जिसकी लागत 150 billion dollar के बराबर है।

7. हमारे Solar System में सबसे ऊंचा पर्वत Olympus Mons मंगल ग्रह पर स्थित है। जो Mount Everest से कई ज्यादा गुना बड़ा है।

8. पृथ्वी के वातावरण के कारण सूरज लाल, केसरी या पीला दिखाई देता है। लेकिन असलियत में हमारा सूरज सफेद है और अंतरिक्ष में ही सूरज अपने मूल रूप में दिखाई देता है।

9. Bootes Void, ब्रह्माण्ड में एक ऐसी जगह है यहां पर अरबों प्रकाश दूर तक खालीपन है।

10. Andromeda Galaxy ( M31 ) नंगी आंखों से देखे जाने वाली सबसे दूर स्थित आकाशगंगा है।

11. एक रिपोर्ट के मुताबिक आज से करीब 4.5 billion साल बाद हमारी आकाशगंगा किसी दूसरी आकाशगंगा से टकराकर नष्ट हो जाएगी।

12. अंतरिक्ष में इंसानों से पहले एक कुत्ते को भेजा गया था। जिसका नाम Laika था।

13. चंद्रमा पृथ्वी से हर वर्ष 1.5 inch दूर होता जा रहा है। यह गति आपको कम लग रही होगी परंतु अरबों साल बाद चंद्रमा पृथ्वी से बहुत दूर चला गया होगा।

14. चंद्रमा पर गए हमारे अंतरिक्ष यात्रियों के कदम अगले 10 crore साल तक रहेंगे। क्योंकि चंद्रमा पर हवा, पानी, बारिश और वातावरण कुछ भी नहीं है।

15. अंतरिक्ष की यात्रा करते समय अंतरिक्ष यात्री 2 inch लंबे हो जाते हैं। क्योंकि अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण बल नहीं होता जिसके कारण रीड की हड्डी के जोड़े ढीले हो जाते हैं। इसे सामान्य कद के इंसान की लंबाई लगभग 1.5 से 2 इंच बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़े:- Facts about Moon in Hindi 

If you have any doubts, Please let me know

إرسال تعليق (0)
أحدث أقدم